मखदुमपुर: जमुना नदी में पॉलिथीन में मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी
मखदुमपुर के पाई बीघा मोड़ स्थित जमुना नदी तट पर पॉलिथीन में बंद नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शक होने पर पॉलिथीन बाहर निकाला, जिसमें शव देखकर सभी दंग रह गए। वार्ड पार्षद नीरज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने शव को दफना दिया है और प्रशासन को सूचना दे दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान में जुटी है।