कंपोजिट विद्यालय रतनपुर से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में, प्रधानाध्यापक की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवाल
फतेहपुर। सोशल मीडिया पर कंपोजिट विद्यालय रतनपुर से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विद्यालय परिसर में एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो के साथ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र पाल सिंह की कार्यप्रणाली और बच्चों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोगों से उनकी राय भी मांगी जा रही है। हालांकि, वीडियो के आधार पर घटना की पूरी सच्चाई और परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।