कैसरगंज: जरवल रोड इलाके में परिवार में हुए विवाद के बाद युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
कैसरगंज क्षेत्र के अंतर्गत जरवल रोड इलाके में परिवार में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए उसे अस्पताल ले गए जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम सा मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस आगे की बताने कार्रवाई में जुड़ गई है