रतनी फरीदपुर: कसंई में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जहानाबाद के लरसा पंचायत के कसंई में श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश लेकर किंजर स्थित पुनपुन नदी के लिए प्रस्थान किया और जलभरी के पश्चात यज्ञ स्थल पर लौट गए इस दौरान मौजूद लोगों ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि शाम करीब 6 बजे से 10 बजे तक प्रतिदिन कथा प्रवचन का आयोजन होगा।