सिराथू: कोखराज इलाके से यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने मिलकर एक आतंकी को पकड़ा, पूछताछ जारी
कोखराज थाना क्षेत्र से बुधवार बृहस्पतिवार की रात एक आतंकवादी को पकड़ा गया है जिसे यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने मिलकर पकड़ा है।पकड़ा गया आतंकवादी का नाम लाजर मसीह है जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन का सक्रिय सदस्य है और उसके तार पाकिस्तान के ISI से भी जुड़े हुए हैं।इसके पास से हैंड ग्रिनेट,डेटोनेटर, पिस्तौल और सफेद पाउडर बरामद किया गया है एक आधार भी मिला है।