सोलन जिला में प्रधान और उपप्रधानो ने ली पद व गोपनीयता की षपथ...
जिला सोलन में पंचायत प्रधानो व उपप्रधानो को स्वास्थ्य मंत्री डाॅ कर्नल धनीराम शांडिल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला सोलन में कुल 255 ग्राम पंचायते है जिनमें से 254 ग्राम पंचायत के प्रधानो ने आज पद व गोपनीयता की शपथ ली । वहीं सभी 255 ग्राम पंचायत के उपप्रधानो ने शपथ ली । उल्लेखनीय है कि जिला सोलन की बवासनी पंचायत में प्रधान पद का चुनाव नहीं हुआ वहां अल्पसंख्यक के लिए सीट रिजर्व थी जबकि वहां अल्पसंख्यक परिवार कोई नहीं था जिस वजह से वहां अभी प्रधान का चुनाव नहीं हुआ ।
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ कर्नल धनीराम शांडिल ने बताया कि पंचायत लोकतंत्र की पहली सीढ़ी है व इसमें विकास कार्य सुनिश्चित होना चाहिए । उन्होंने सभी प्रधान उपप्रधान को ईमानदारी से सभी कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया ताकि उनके क्षंेत्र में विकास हो सके।
वहीं कंडाघाट क्षेत्र की जधाना पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान भावना धीमान ओर सुल्तानपुर पंचायत के नव निर्वाचित प्रधान अभिषेक सुल्तानपुरी ने बताया कि उन्होंने पद व गोपनीयता की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षों में केवल 1 रुपये वेतन पर कार्य करेगी व अपना वेतन गांव के जरूरतमन्दो लोगो को देगी ताकि विकास हो सके। उन्होंने कहा कि वह सेवा करने के लिए प्रधान बनी है।
Solan, Solan | Jun 15, 2026