भीलवाड़ा: छह दिव्यांग लाभार्थियों को सांसद कोष से ई-स्कूटी का वितरण, लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान झलकती नजर आई
सामाजिक सरोकार और दिव्यांगजन कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के पात्र छः दिव्यांगजनों को सासंद स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम योजना के तहत ई-स्कूटी का वितरण आज बुधवार दोपहर को जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सांसद जन सवांद केंद्र पर सासंद दामोदर अग्रवाल की उपस्थिती में कार्यक्रम आयोजित किया गया।