गोरखपुर: गोरखपुर में बड़ा हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए 3 युवक डूबे, तलाश जारी
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवक डूब गए।घटना बंजरहा गांव के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बरियारपुर निवासी शुभम यादव अभय उर्फ बंटी और काजीपुर के शिव साहनी शुक्रवार दोपहर राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास नहाने पहुंचे थे।इसी दौरान तीनों युवक गहरे पानी में चले गए