हरदा: कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के सख्त निर्देश: जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई
Harda, Harda | May 18, 2026 आज 18 मई शाम 5 बजे हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर समय पर पहुंचे और किसी भी स्थिति में कालाबाजारी न होने पाए।