भुसावर: संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने सुनीं जनसमस्याएं, गर्मी में पेयजल और बिजली पर जोर दिया
संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने भुसावर में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए आयुक्त ने पेयजल की समस्या के लिए निर्देशदिए हैं।