बदायूं: बदायूं के कठौली गांव में होली पर घर आए युवक का शव एक घर में मिला, भाई ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Mar 12, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के कठौली गांव का रहने वाला 42 वर्षीय ओमेंद्र सिंह पुत्र गोवर्धन हिमांचल प्रदेश में रहता था। वह होली पर अपने गांव कठौली में आया था। कल उसका शव गांव में एक घर में मिला था। मृतक के भाई सतेंद्र कुमार ने गांव के ही दो लोगों पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई।