हरहुआ में सादी वर्दी में इंस्पेक्टर की पिटाई के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा
Sadar, Varanasi | Nov 24, 2024 वाराणसी राजातालाब थानाध्यक्ष अजीत वर्मा शनिवार शाम परिवार के साथ अपने एक रिश्तेदार के वहां जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी कार की रफ्तार तेज थी। उसी समय भटौली गांव के देवी शंकर राय (55) हरहुआ तिराहे पर बाबतपुर की तरफ मुड़ने रहे थे, तभी एसओ की कार ने उनकी ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी।