₹41 लाख लूट के मामले में मुख्यमंत्री के फर्जी ओएसडी को महाराष्ट्र से वाराणसी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Nov 24, 2024 वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के अपार्टमेंट से जुए खेल रहे लोगों से इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता एवं उनके मित्र धर्मेंद्र चौबे द्वारा मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर 41 लाख रुपए के लुट के मामला सामने आया था। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद सारनाथ इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता को निलंबित कर दिया गया था।