नगर निगम वाराणसी और बीएचयू ने ठोस कचरा प्रबंधन की दिशा में किया एमओयू, बीएचयू की बड़ी पहल
Sadar, Varanasi | Nov 23, 2024 काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने एक स्वच्छ और हरे-भरे परिसर की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए वाराणसी नगर निगम के साथ ठोस कचरा प्रबंधन पर एक बहु प्रतिक्षित समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह ऐतिहासिक समझौता बी.एच.यू. को अपने परिसर में कचरे का सही तरीके से प्रबंधन करने और एक बेहतर भविष्य बनाने में मदद करेगा।