बिंदकी: चिल्ली मोड में ऑटो में सवार महिला के पर्स से टप्पेबाज दो महिलाओं ने निकाले सोने के जेवरात व रुपए, पुलिस में की गई शिकायत
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के चिल्ली मोड में अपने बच्चों के साथ ऑटो में सवार महिला प्रीति देवी पत्नी राघवेंद्र निवासी झवईया अकबरपुर के पर्स से ऑटो में ही सवार दो महिला टप्पेबाजों ने सोने के हार तथा सुई धागा आदि निकाल लिया। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस मामले में बुधवार की सुबह 9:30 बजे महिला ने बताया कि वह अपने मायके पहरवापुर जा रही थी।