नैनीताल की खूबसूरत झील के किनारे टिकट के दाम को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला सीधे मारपीट तक पहुंच गया!
मामला नैनीताल के मॉल रोड स्थित बोट स्टैंड का है, जहां प्रयागराज से आए पर्यटक नाव की सवारी के टिकट का दाम पूछ रहे थे।
इसी दौरान नाव चालकों और पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई… और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
इस झड़प में नदीम नाम का एक नाव चालक चोटिल हुआ है।
नाव चालकों का आरोप है कि पर्यटकों ने उनके साथ मारपीट की, जबकि पर्यटकों ने भी नाव चालकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। पुलिस तीन पर्यटकों को पूछताछ के लिए कोतवाली भी ले गई।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Nainital #NainitalNews #NainitalLake #MallRoad #NainitalViralVideo #UttarakhandNews #NainitalBoatStand #BoatStand विवाद #पर्यटक_विवाद #नैनीताल_मारपीट #पर्यटक_और_नाव_चालक #UttarakhandViralNews #TouristNews #BreakingNews #ViralNews #UttarakhandUpdates #NainitalTourism #NewsAlert #उत्तराखंड_न्यूज #नैनीताल_न्यूज
Hardwar, Haridwar | Sep 21, 2026