नवाबगंज: पलिया मसूदपुर के पास संयुक्त पुलिस टीम ने 10,000 रुपये का वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुआ तमंचा
थाना जहांगीराबाद पुलिस ने शनिवार करीब 3:40 पर जानकारी देते हुए बताया है कि स्वाट/सर्विलांस व जहांगीराबाद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स व डेटा एनालिसेस के आधार पर गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार रूपये के इनामियां अभियुक्त नीलू पुत्र विक्रम निवासी ग्राम लखनापुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को पलिया मसूदपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।