मुरार: NEET-CBSE घोटालों के खिलाफ ग्वालियर में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस!
Morar, Gwalior | Jul 6, 2026 ग्वालियर में रविवार शाम करीब 6:30 बजे युवा कांग्रेस ने NEET और CBSE परीक्षा घोटालों के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों के हितों की लड़ाई जारी रखने की बात कही।