कोतवाली थाना क्षेत्र के भुवारिया चौराहे पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से पिपरा गांव निवासी 52 वर्षीय जोखन पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।