रेवदर: रेवदर के मंडार जुआदरा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Reodar, Sirohi | May 5, 2026 रेवदर के मंडार क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।जानकारी के अनुसार मंडार-जुआदरा रोड पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मंडार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को आगे रेफर