हमारे बच्चे ही हमारा भविष्य हैं, और भविष्य से कभी दूरी नहीं बनाई जाती।
शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय पहुंचकर छात्राओं एवं उनके पालकों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने उनकी बातें सुनीं, उनकी नाराज़गी को समझा और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याएं हमारी अपनी जिम्मेदारी हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों की हर जायज़ चिंता का समाधान संवाद, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ करना हमारी प्राथमिकता है। हमारे बच्चे सड़क पर नहीं, बल्कि स्कूल में किताबों के साथ अपने सपनों की ओर आगे बढ़ते हुए दिखाई दें—यही हम सभी की जिम्मेदारी है।
छात्राओं एवं उनके पालकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
@gajendrayadavbjp @chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
19 views | Durg, Chhattisgarh | Aug 27, 2026