सैदपुर: लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों को सील किए जाने से भड़के छात्रों ने कहा- कोचिंग-लाइब्रेरी खोलो, हमारे भविष्य से मत खेलो
सैदपुर नगर के भितरी मोड़ और रावल मोड़ क्षेत्र में बिना निर्धारित सुरक्षा मानकों के संचालित तीन लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों को प्रशासन द्वारा सील कर दिए जाने के विरोध में बुधवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने 'शिक्षा है हमारा अधिकार, मत करो इस पर प्रहार, कोचिंग खोलो, लाइब्रेरी खोलो' जैसे नारे लगाए।