मुंगावली: मुंगावली में श्री चंद्र प्रभु जिनालय को मिला नया धार्मिक दर्जा, मुनि श्री सुधा सागर जी ने किया ‘णमोदय तीर्थ’ नामकरण
मुंगावली में स्टेशन रोड स्थित श्री चंद्र प्रभु जिनालय को अब ‘णमोदय तीर्थ क्षेत्र’ के रूप में नई पहचान मिल गई है। यह ऐतिहासिक घोषणा जैन संत मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने की। बुधवार को सुबह लगभग 10:30 बजे कार्यक्रम के दौरान 15 फीट ऊंची भगवान शांतिनाथ की पाषाण प्रतिमा का विधि-विधान से तिलक दान किया गया।