बागली: एनआरसी बागली में डॉक्टरों के प्रयासों से 18 माह की सृष्टि को मिली कुपोषण से मुक्ति
Bagli, Dewas | Jul 31, 2026 शुक्रवार दोपहर 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से बागली विकासखंड में एक बार फिर कुपोषण के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता मिली है। ग्राम आगरा खुर्द की रहने वाली 18 माह की मासूम बालिका सृष्टि, जो गंभीर कुपोषण का सामना कर रही थी, अब पूरी तरह स्वस्थ और कुपोषण से मुक्त हो चुकी है।