झंडूता: आदर्श अस्पताल झंडूता में शुक्रवार को आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों की परख के लिए आयोजित किया गया मॉक ड्रिल
आदर्श अस्पताल झंडूता में शुक्रवार को आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य अस्पताल स्टाफ की तत्परता और समन्वय क्षमता को जांचना था ताकि किसी भी आपदा या आकस्मिक घटना की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।