झंडूता: झंडूता थाना क्षेत्र से 10वीं कक्षा की छात्रा लापता, परिजनों ने की शिकायत
पुलिस थाना झंडूता के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की एक दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि वह हर रोज की तरह घुमारवींमें एक स्कूल में गई हुई थी लेकिन जब घर वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश हर जगह कि, लेकिन उनकी बेटी को कोई पता नही चला,परिजनों ने शक जाहिर किया है कि उनकी बेटी को कोई बहला फुसलाकर ले गया है।