झंडूता: झंडूता विधानसभा में कृषि संकल्प अभियान के तहत एक भव्य क्षेत्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया
झंडूता विधानसभा में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत एक भव्य क्षेत्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई, जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित देशभर से 5000 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।