गौतम बुद्ध नगर: नोएडा एयरपोर्ट से नवंबर में शुरू होगी उड़ान: नंद गोपाल नंदी
शनिवार शाम तकरीबन 6:35 मिनट पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय सभागार में यमुना विकास एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं, कार्यशैली, जेवर एयरपोर्ट की साइट और फिल्म सिटी के विकास कार्यों की औद्योगिक विकास मंत्री ने समीक्षा की और कहा नवंबर में शुरू हो जाएगी नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान ।