सेमरिया चौराहे पर दबंगों ने एक युवक पर तलवार से किया हमला, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोलगवां निवासी ऋतिक श्रीवास्तव सेमरिया चौराहे में बैठा था । इलाके के दबंग सचिन पाल बेटू सिंगरौल वेद मिश्रा सहित आधा दर्जन दबंग आए और मारपीट शुरू कर दी । विरोध करने पर बेटू सिंगरौल ने ऋतिक पर तलवार से हमला कर दिया जिसमें ऋतिक घायल हो गया । घटना के पीछे कोई वजह सामने नहीं आई है । रविवार की रात 10 बजे पुलिस ने घायल ऋतिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ।