गुण्डरदेही: भटगांव स्कूल में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण, ₹20 लाख के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण
ग्राम भटगांव में स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त प्रांगण में अत्यंत गरिमामयी माहौल में भारत माता की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी सैकड़ों ग्रामीण और स्कूली बच्चे बने। इस अवसर पर गाँव में कुल 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण भी संपन्न हुआ, जिसमें 10 लाख रुपये की लागत से हुआ सीमेंटीकरण कार्य और 10 लाख रुपये का मुरूम समतलीकरण कार्य शामिल है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद रजक उपस्थित रहे।