हनुमानगढ़: बाबा श्याम सिंह कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने की लाखों की चोरी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बाबा श्याम सिंह कॉलोनी में सूने पड़े मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस थाना जंक्शन में परिवाद देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित टिंकू पुत्र सेठचंद धोबी ने बताया कि वह परिवार सहित बाबा श्याम सिंह कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है।