सदर: रामनगर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर 1 जुलाई को रामनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।