गैरतगंज: कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सुआगढ़ में ग्रामीणों से चर्चा की और गैरतगंज में जनगणना रथ को हरी झंडी दिखाई
16 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे के आसपास कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गैरतगंज तहसील के सुआगढ़ पहुंचकर ग्रामीणों से मूलभूत सुविधाओं तथा योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल सहित राजस्व विभाग तथा वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। तो वहीं कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्