बिंदकी: अमौली कस्बे में वरदान गुप्ता के खंड विकास अधिकारी बनने पर किया गया स्वागत, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के अमौली कस्बा निवासी वरदान गुप्ता पुत्र गोविंद गुप्ता के खंड विकास अधिकारी बनने पर रविवार को दिन में करीब 3 बजे एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी बने वरदान गुप्ता का फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया। जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने भी वरदान गुप्ता का स्वागत किया।