लखीसराय: लखीसराय में भगवान भरोसे हैं अन्नदाता, गेरुआ पुरसंडा में सिंचाई हेतु लगा नलकूप ठीक कराने की लगा रहे गुहार
लखीसराय में अन्नदाता भगवान भरोसे है। चूंकि बेहतर सिंचाई सुविधा को लेकर जिले में दर्जनों नलकूप लगाए गए हैं, लेकिन कई ऐसे नलकूप भी हैं जो कई वर्षों से खराब पड़े हैं।आलम यह है कि लाखों की लागत से स्थापित नलकूप बंद होने से उपकरण खराब पड़ा है। हलसी प्रखंड धान का कटोरा के नाम से प्रसिद्ध है, लेकिन कई सालो से नलकूप बंद रहने से किसानों को पटवन की बड़ी समस्या है।