शिवपुरी नगर: भूमि कब्जे की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित, एसपी से की कार्रवाई की मांग
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कालामढ़ निवासी संतोबाई रावत और विजय रावत ने आज गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी पट्टशुदा एवं कब्जाशुदा भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास की शिकायत की। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने जेसीबी से खेत जोतकर मुडडीयो को तोड़ दीं और विरोध करने पर जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की