बिरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत घुम्मुंर के ग्राम चिखली में 17 सितंबर को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में बैगा जनजातीय वर्ग के लोग अपने आवेदन लेकर पहुंचे। ग्रामीणों की सुविधा के लिए आवेदन प्राप्त करने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।
शिविर में संबल योजना में पंजीयन, आधार कार्ड बनाने, आधार अपडेशन, समग्र आईडी बनाने, जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया है, जिसमें मरीजों की जांच के साथ ही दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
43 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 17, 2026