कोंडागांव: पृथ्वी दिवस पर कोंडागांव के गुण्डाधुर महाविद्यालय में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज बुधवार दोपहर 12 बजे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पुरोहित कुमार सोरी ने की। मुख्य अतिथि शशिभूषण कन्नौजे एवं विशिष्ट अतिथि..