पिपरई: पिपरई थाने में नगर परिषद कर्मचारी ने कराया शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज
पिपरई थाने में नगर परिषद पिपरई में पदस्थ रघुवीर पुत्र ओमकार पवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुनील अहिरवार, अनिल अहिरवार, शिशुपाल अहिरवार,अजीत अहिरवार ने चिकमंगलूर चौराहे पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की और मेरे साथ गाली गलौज कर मारपीट की।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कई धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।