नकटी गांव में प्रशासन के द्वारा की गई अतिक्रमण की कार्रवाई का विरोध तेज हो गया है। विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार पर हमले कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ रायपुर संसदीय सीट से बीजेपी सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल ने भी इस कार्रवाई को गलत बताया है। ब्रजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जो भी लोग दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।इसी कड़ी में गांव के एक निवासी खेमलाल के साथ बड़ी लापरवाही सामने आई। आवास सूची में उनका नाम गलती से ‘प्रेमलाल’ दर्ज कर दिया गया, जिसके कारण उन्हें घर आवंटित नहीं हो सका। नतीजतन, खेमलाल और उनका पूरा परिवार आज भी बारिश के मौसम में अपने जर्जर और टूटे हुए मकान के नीचे रहने को मजबूर है।