नवाबगंज: बाराबंकी शहर में यातायात व्यवस्था सुधार के लिए जिलाधिकारी ने किया पैदल स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
बाराबंकी शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सोमवार सायंकाल करीब 6:30 बजे पटेल तिराहा, पुराना बस स्टैंड, छाया चौराहा, नेबलेट चौराहा तथा धनोखर क्षेत्र सहित जाम प्रभावित स्थानों का पैदल स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।