मनकापुर: स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन पर ₹12.13 करोड़ की परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली शिलान्यास व लोकार्पण
Mankapur, Gonda | Feb 26, 2024 अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वामी नारायण छपिया स्टेशन पर 12.13करोड़ की परियोजनाओं के वर्चुअली शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। वहीं चित्र कला प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक प्रतिनिधि ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर सांसद गोंडा प्रतिनिधि कमलेश पांडे,विधायक गौरा प्रतिनिधि नीरज पटेल, छपिया मंदिर के महन्थ आदि लोग मौजूद रहे।