मनकापुर: छपिया थाने में चांदारती गांव के कोटेदार सहित 3 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Mankapur, Gonda | Feb 26, 2024 DSO के आदेश पर चांदारती गांव के कोटेदार शिव कुमार मौर्य सहित तीन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए, विभाग ने कोटेदार सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक,यह निर्देश खाद्य प्रकोष्ठ द्वारा किए गए जांच कार्य के परिणामों के आधार पर जारी किया गया है। SHO ने बताया 3 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।