मनकापुर: ईस्माइला निवासी 70 वर्षीय महिला ने अपने देवर पर जायदाद में हिस्सा न देने का लगाया आरोप
Mankapur, Gonda | Feb 26, 2024 इस्माईला निवासिनी 70 वर्षीय बुजुर्ग विद्यावती अपने बेटे के साथ खोडारे थाना में पहुंचकर, अपने देवर तिलकराम के विरूद्ध शिकायत किया है। आरोप है कि उनके पति का देहांत 19 वर्ष पहले हो गया था, इसके बाद से ही उनके देवर तिलकराम जायजाद में हिस्सा नही दे रहे है। जिससे काफी परेशान होकर पीड़िता विद्यावती ने खोडारे थाना में शिकायत करके पुलिस से न्याय की गुहार लगाई हैं।