कोलायत: झझु की महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया
झझु की महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाया जा रहा है, जिसके तहत टीमों का गठन कर बच्चों और युवाओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम में कोलायत थानाधिकारी जसवीर कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।