कटोरिया: कटोरिया में तेज आंधी के साथ तूफानी बारिश
Katoria, Banka | Apr 8, 2026 कटोरिया सहित आस-पास क्षेत्र में बुधवार शाम करीब चार बजे अचानक मौसम ने करवट बदला और आसमान में घने बादल छा गये। जिसके बाद तेज आंधी के साथ तुफानी बारिश हुई। जिस कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और लोग सुरक्षित ठिकानों पर चले गये। इस दौरान सड़कें भी सूनी हो गयी और इक्के-दुक्के वाहन ही नजर आए। वहीं जगह-जगह जलजमाव, झोपड़ियों एवं आम के टिकोलों को नुकसान हुआ।