तुरकौलिया: शंकर सरैयां चौक पर शनिवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शंकर सरैयां चौक पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की शनिवार दो बजे मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची तुरकौलिया पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृत युवक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव के वीरेंद्र सहनी के पुत्र बिकुन कुमार उर्फ बिक्की सहनी के रूप में हुई। वह तुरकौलिया आरहा था।