सोनो: बंगाल से भटकी महिला हथिया गांव पहुंची, ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंपा
Sono, Jamui | Apr 28, 2026 झाझा प्रखंड क्षेत्र के हथिया गांव में मंगलवार दोपहर एक अज्ञात महिला के भटककर पहुंचने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि महिला लगभग दो बजे गांव में पहुंची थी और बंगाली भाषा में बातचीत कर रही थी, जिसके कारण स्थानीय लोग उसकी बातों को समझ नहीं पा रहे थे।ग्रामीणों ने जब महिला से जानकारी लेने की कोशिश की, तो भाषा की समस्या के चलते उसकी