हरदा: सुल्तानपुर बस स्टैंड के गोमती वेयर हाउस में 7 फीट लंबा सांप मिला, सर्प मित्र ने किया बचाव
Harda, Harda | Aug 21, 2026 ग्राम सुल्तानपुर के बस स्टैंड स्थित गोमती वेयर हाउस में करीब 7 फीट लंबा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही वेयर हाउस में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गोमती वेयर हाउस में सांप निकलने की यह चौथी घटना है।