बांका: भतकुंडी गांव में पुलिस ने फरार वारंटियों के घर कुर्की की कार्रवाई की, चल संपत्ति जब्त
Banka, Banka | May 13, 2026 बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत भतकुंडी गांव में फरार चल रहे दो कुर्की वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी चल संपत्ति की कुर्की की है। इस संबधं में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार बुधवार की सुबह 11बजे बताया कि कुर्की वारंटी नागेश्वर चौधरी एवं सुबोध चौधरी लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे।